क्रम संख्या |
ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित दिशानिर्देश |
1 |
उपयोगकर्ता www.enam.gov.in पर मौजूद “पंजीकरण करें - ” आइकन पर क्लिक करके या
http://enam.gov.in/NAMV2/home/other_register.html पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं
|
2 |
पंजीकरण पृष्ठ में व्यापारी/कमीशन एजेंट/किसान इत्यादि के रूप में “पंजीकरण प्रकार”-का चयन करके जिसके लिए आपने ट्रेड लाइसेंस प्राप्त किया है ऐसे ए.पी.एम.सी का चयन ड्रॉप डाउन “इसके साथ पंजीकरण” से करें।
|
3 |
कृपया अपना सही ईमेल आई.डी दर्ज करें क्योंकि आप अपना लॉग इन आई.डी और पासवर्ड इसी पर प्राप्त करेंगे। |
4 |
सफलतापूर्वक पंजीकरण होने के बाद आपको आपके ईमेल आई.डी पर लॉग इन आई.डी और पासवर्ड प्राप्त होगा। |
5 |
www.enam.gov.in पर “लॉगिन करें - " आइकन पर क्लिक करके डैशबोर्ड पर लॉग इन करें। |
6 |
अपने डैशबोर्ड पर सफलतापूर्वक लॉग इन होने के बाद आप ई-नाम में अधिसूचित उपजो के लिए सभी ए.पी.एम.सी पर हो रही आगमन और व्यापार प्रतिक्रियाओं को देखने में सक्षम हो जाएँगे। |
7 |
उपयोगकर्ता निम्नलिखित डैशबोर्ड पर फ़्लैश हो रहे संदेश को ढूँढ लेंगे:
|
8 |
फ़्लैशिंग लिंक पर क्लिक करें जिससे आप व्यापारी/कमीशन एजेंट के रूप में अपनी लाइसेंस संख्या भरने और आपके चुने गए ए.पी.एम.सी की मंजूरी के लिए भेजे जा सकने वाले अपने विवरण को अपडेट करने के लिए रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुँच जाएंगे। |
9 |
सफलतापूर्वक पंजीकरण होने के बाद उपयोगकर्ता को संबंधित ए.पी.एम.सी के लिए आवेदन के सफल पंजीकरण को सुनिश्चित करने के लिए ईमेल प्राप्त होगा और आवेदन की स्थिति को सबमिट किया
गया/प्रगति में है—स्वीकृत—अस्वीकृत में ऊपर दिए गए बिंदु 4 और 5 के अनुसार डैशबोर्ड में लॉग इन करके देखा जा सकता है।
|
10 |
ए.पी.एम.सी द्वारा स्वीकृति मिल जाने के बाद, ई-नाम पर व्यापार में भाग लेने के लिए आपको अपना व्यापारी आई.डी और पासवर्ड आपके पंजीकृत ईमेल आईडी पर मिलेगा। |